फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। वेतन संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्व संग्रह संग्रह अमीनों ने तहसील मुख्यालय में धरना दिया। अपनी 11 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव को भेजा।
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने बताया कि संवर्ग की मांगों की पूर्ति के लिए उनका संगठन पहले भी प्रदेश व्यापी आंदोलन चला चुका है। अनेकों बार धरने प्रदर्शन किये जा चुके हैं। सामयिक सेवाओं को जोड़े जाने, ग्रेड वेतन में वृद्घि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान करने, बाइक भत्ता, पदनाम परिवर्तन, प्रतिभूति की समाप्ति तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग की गई। संग्रह अमीनों ने कहा कि वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों को ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। राजस्व विभाग के कार्यरत संग्रह अमीन दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। उनकी समस्याएं जस की तस खड़ी हैं। संग्रह अमीनों ने बताया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर उन्होंने यह धरना दिया है। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, प्रमोशन, राकेश, नदीम, कुलदीप, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें