चरथावल। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस मित्र गांव में एकता, सद्भाव और भाईचारा बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में बिना अनुमति के कोई लाउडस्पीकर नहीं लगेगा।
थाना प्रांगण में क्षेत्र के एस-7 और एस-10 की बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि मामूली विवादों को गांव में बैठकर ही निपटाएं। पुलिस मित्र बिना संकोच के गांवों के विवादों में पुलिस की भूमिका निभाकर समन्वय बनाएं। अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। प्रशासन मानक का पालन करने वालों को अनुमति प्रदान करेगा। यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यातायात का पालन सबसे अहम कड़ी है, जो अभिभावक 14 साल के बच्चों को दुपहिया वाहन थमा रहे हैं, वह उसे प्यार नहीं बल्कि जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए अपील की। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए महकमे ने स्कूल कॉलेजों में पावर एंजिल्स बनाकर पुलिस कर पावर दी है, ताकि मनचलों अथवा उत्पीड़न करने वालों को सबक सिखाया जा सके। थाना प्रभारी जीसी शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंहल, फतेहदीन त्यागी, इस्लामुद्दीन त्यागी, कुटेसरा प्रधान के पति ईशा त्यागी, प्रधान सुरेश पाल, बिरालसी प्रधान के पति मोहन सिंह, विजेंद्र त्यागी, कुशलपाल त्यागी, मतलूब राईन, डॉ नौशाद त्यागी, असलम त्यागी, पपनी कंसल, डॉ रामनाथ प्रेमी, मनीष गर्ग, मोहित गर्ग, प्रधान मोईन एडवोकेट मौजूद रहे। इसके बाद एसपी सिटी ने थाने का वार्षिक मुआयना किया।