नमन और साक्षी ने नृत्य प्रस्तुत किया
खतौली। मोहल्ला सराफान स्थित जैन साधु भवन में जैन मिलन आस्था के पारिवारिक मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह का शुभारंभ महावीर प्रार्थना से किया गया। नमन व साक्षी ने नृत्य प्रस्तुत किया। पुनीत जैन ने धार्मिक प्रश्न मंच कराया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। प्रवक्ता रजनी जैन व तरुषी जैन ने इस वर्ष हमें कुछ नए कार्य को करने का संकल्प करना है। जीवन में नई शुरुआत सुखद परिवर्तन लाती है। देव दर्शन, प्रक्षालन, तीर्थ वंदना आदि का संकल्प हमारे दैनिक जीवन में नई सुख शांति ला सकता है। छोटे बच्चों व युवा पीढ़ी में हमें संस्कारों का बीजरोपण करना है। बच्चों ने भजनों व गीतों तथा वक्तव्य के माध्यम से माता पिता की सेवा करने के प्रति संकल्प लिया। सभा का आतिथ्य रवि जैन व नीरज जैन सराफ का रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को नीरज जैन मेडिकल के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता नीरज जैन ने की। कार्यक्रम का संयोजन अंकित जैन ने किया। सभा में अजय प्रवक्ता, नीरज जैन प्रवक्ता, राजीव मुखिया, सुनील टीकरी, पंकज सराफ, हर्षित, अनिल, नवीन, सिद्धार्थ, मनीष, विवेक, प्रमोद, नवीन, सोनी, अलका, छवि, सर्वेश, दीपाली, प्रतीक, पूनम, प्रीति, पंकज सर्राफ, नीलम, निशांत, वैभव, कविता, राखी, पारवी आदि उपस्थित रहे।