नववर्ष के आगाज पर
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में 2017 विदाई और वेलकम 2018 का अनोखे रूप में स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने बीती बातों को भूल जाने का आह्वान किया। अनेक किस्सों पर आधारित नाटकों का मंचन, फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया गया। वक्ताओं ने कहा कि नूतन वर्ष में छात्र-छात्राएं आगे बढ़ने की प्रेरणा लें और हर पल अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें।
शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी, विशिष्ट अतिथि अजय मित्तल, अशोक बिंदल, चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, आभा कुलश्रेष्ठ, डॉ एनजी मजूमदार, डॉ बीके त्यागी, डॉ आरएस सक्सेना ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। विद्यार्थियों ने बाल-श्रम विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिभा की छठा बिखेरी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी खुद को समय के साथ अपडेट करे और आगे बढ़ते जाएं। हर पल कुछ नया सीखने और करने की ललक पैदा करें। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी आगे आए। इसके बाद डीएम जीएस प्रियदर्शी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी देवराज पवार, श्यामलाल बंसल, शिक्षक भूदेव सिंह, प्राचार्य चंचल सक्सेना, अशोक कुमार बिंदल, पंकज जैन, ठाकुर दुष्यंत सिंह एडवोकेट, राजेश चुनी लाल छाबड़ा आदि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ टीचर का अवार्ड साक्षी श्रीवास्तव मिला। इस मौके पर कोआर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, कमलेश्वर त्यागी, ममता, होतीलाल शर्मा, निशांक जैन, लवी अग्रवाल, केके अग्रवाल, नीतू सिंह, प्राची श्रीवास्तव, रूचि श्रीवास्तव, रूपल मलिक, आलोक जैन, अमित कुमार, डॉ रितु गर्ग, वैशाली गर्ग, रवि गौतम, राकेश कुमार, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार, प्रियांशी, शहजाद, इकरा परवीन और अमित ने संयुक्त रूप से किया।