फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी साड़ी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना स्थित शुकदेव इंटर कालेज मार्केट में फैंसी साड़ी साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों गांव की युवतियों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक वरुण सहरावत ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में गीता चौधरी, अनिता पाल, दीपा सिंह ने डोली को प्रथम, रश्मि द्वितीय व डिम्पल को तृतीय स्थान के लिए चुना। वहीं संजना, इंदू, दीपा को विशेष पुरस्कार के लिए चुना। विजेताओं को वरुण सहरावत और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र राठी ने सम्मानित किया। मौके पर हिमानी, पूनम, शिवानी, बिंदु, अंतिम, प्रीति, विशाखा, रूपा, रिया, दीपा आदि दर्जनों युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें