क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव बेहड़ा सादात में मोरना व जानसठ मार्ग पर स्थित आरजी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना ककरौली प्रभारी दिनेश वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन लैमन रेस, म्यूजिकल चेयर्स, बोरा रेस, कंगारु रेस, वन लैग रेस आदि का आयोजन हुआ। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय उदित तथा तृतीय स्थान पर फीटू रहे। राशि, स्वाति, उन्नति, रिहान, अलसिया की प्रस्तुत को सराहा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या दीपा वर्मा, राजकुमार प्रधान, रमेश, नईमुद्दीन, अंजलि चौहान, विनीता, आयशा, रौनक, शालू, नैनसी, बबीता आदि उपस्थित रहे।