फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश मुक्त कराया, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश मुक्त कराया, आरोपी फरार
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली पुलिस ने वाहन को रोककर कटान के लिए ले जा रहे गोवंश को मुक्त कराया, जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना ककरौली के एसएसआई विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौली बेहड़ा मार्ग पर मैजिक का पीछा किया तथा तेवड़ा पुलिया के पास वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन से कटान को लेकर जाने वाले चार गाय, एक बछड़े को मुक्त कराया तथा दो छुरी व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपी सुक्का पुत्र शाहिद निवासी गांव राजपुर, थाना जानसठ व इरशाद पुत्र मोहम्मद अली निवासी गुल्लर वाली गली, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार बरामद न होने से रोष
खतौली (मुजफ्फरनगर)। आधारशिला ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष वसीम अहमद की रविवार की रात को चोरों ने मारुति कार चोरी कर ली थी। पीड़ित ने थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा चोरी की कार बरामद न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें