फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग केंद्र का उद्घाटन 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
योग केंद्र का उद्घाटन 19 को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल फैंड्स कालोनी में योग साधना केंद्र का उद्घाटन रविवार 19 नवंबर को किया जाएगा। भारतीय योग संस्थान की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग के माध्यम से निरोगी जीवन के प्रति जनजागरूकता हेतु फ्रेंड्स कालोनी में नए योग साधना का शुभारंभ किया जाएगा। संस्था प्रबंधक बिशंम्भर सिंह पांचाल, सत्यवीर सिंह गहलौत, पवन सिंह बालियान, राजसिंह पुंडीर, ओम प्रकाश वर्मा, राजीव रघुवंशी आदि बैठक में मौजूद रहे।
मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री अतुल गर्ग को मांगों का ज्ञापन दिया। एसोसिएशन महामंत्री विजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सुभाष चौहान ने प्रमोद मित्तल के आवास पर राज्यमंत्री गर्ग को दिए ज्ञापन में फुटकर दवा विक्रेताओं से फार्मेसिस्ट अनिवार्यता समाप्त करने, थोक औषधि लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरु करने आदि की मांग की है। इस दौरान मुकेश सोम, विकासदीप तोमर, दिव्य प्रताप सोलंकी, मनोज गर्ग, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर को बंद रहेंगे
वाणिज्यक प्रतिष्ठान
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव को लेकर 26 नवंबर को मतदान के दिन वाणिज्यक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त अनिल सिंह ने दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें