फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और ग्रामीणों का फाटक पर धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का घासीपुरा फाटक पर धरना
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
गांव घासीपुरा रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास से रास्ता अवरुद्ध होने से परेशान ग्रामीणों ने फाटक पर धरना-प्रदर्शन करते हुए रेलवे के इंजीनियर मनीष कंपनी के ठेकेदार तुषार अपने बीच घंटों बैठाए रखा। रेलवे कर्मचारियों और किसानों के बीच वैकल्पिक कच्चा रास्ता दिए जाने पर समझौता हुआ।
घासीपुरा रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए रेलवे विभाग ने बृहस्पतिवार को फाटक के दोनों ओर खुदाई शुरू करा दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीण और कुछ स्कूल संचालक फाटक पर पहुंच गए और खुदाई का कार्य बंद कराकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि सड़क खोदने से पहले किसानों के गन्ना वाहन और स्कूली बच्चों के वाहन वहां से निकलने के लिए वैकल्पिक कच्चा रास्ता बनाकर दिया जाए। उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। किसानों और ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर फाटक पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे ठेकेदार को धरने के बीच बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वार्ता में अंडरपास बना रही कंपनी के अधिकारियों ने एक किसान का खेत किराए पर लिया और उसमें से होकर रास्ता बनाने पर समझौता हुआ। भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने बताया कि एक साल पूर्व उन्होंने रेलवे फाटक पर धरना दिया था, उसमें यह समझौता हुआ था कि गन्ना सीजन के बीच में अंडरपास का निर्माण नहीं किया जाएगा। रेलवे विभाग ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। गन्ना किसानों को इससे बहुत परेशानी होगी। प्रदर्शन में रालोद के युवा प्रदेश सचिव विकास बालियान, शिवम चौधरी, आनंद डायरेक्टर, स्कूल संचालक संजीव राठी, मुकेश, श्रीमंदर प्रधान, अमरपाल, रंधावा प्रधान, फहमी प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें