फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा प्रधान ने गुर्जरों से मांगा जनसहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर उनकी पत्नी सीमा प्रधान बृहस्पतिवार को खतौली पहुंची और गुर्जर बिरादरी से सहयोग की मांग की। उनका कहना है कि मुकदमे दर्ज कर पुलिस न्याय की आवाज को दबाना चाहती है।
विज्ञापन

बैठक में मेरठ की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि सरकार उनके पति पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजना चाहती है। बेकसूर सुमित गुर्जर को एनकाउंटर में मारने का विरोध करने पर सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। रालोद के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर नेे सुमित को न्याय दिलाने और अतुल प्रधान को फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने पर सर्वसमाज से सहयोग की मांग की। इस दौरान गुर्जर बिरादरी के लोगों ने अभिषेक चौधरी को आश्वासन दिया कि सुमित को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। अतुल प्रधान पर अनर्गल दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रहलाद राणा, मोहित नागर, धर्मपाल प्रधान, संतरपाल प्रधान, रविंद्र राणा, संजय राणा, बालिस्टर प्रधान, राजेेंद्र, शिवकुमार टिटौड़ा, अंकुर राणा, पायलट राणा, रिंकू बौपाड़ा, श्रीवीर प्रधान, सौरभ, योगेश, कृष्ण खटाना, मोथनू पाल, कपिल नागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें