फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामारों की दबंगई, बसों को खड़ी करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामारों की दबंगई, बसों को खड़ी करने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
अस्पताल तिराहे पर डग्गामार वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। रोडवेज बसों का खड़ा करने पर हंगामा किया और बसों के आगे-पीछे अपने वाहन लगा दिए। इससे डिपो की बसों में सवारियां नहीं बैठ पा रही हैं। चालक-परिचालक की सूचना पर एआरएम और एआरटीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर डग्गामार वाहनों चालकों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

सहारनपुर, रुड़की रूट पर डग्गामार वाहनों की कमर तोड़ने के लिए डिपो की 10 बसों को लगाया गया है। यह बसें अस्पताल तिराहे से संचालित की जा रही है, ताकि डिपो की आय बढ़ाई जा सके। हालांकि यही पर डग्गामार वाहनों का बड़ा मकड़जाल फैला हुआ है। बुधवार को कुछ डग्गामार वाहन चालकों ने डिपो की बसों में सवारियां नहीं बैठने दी। चालक-परिचालकों ने विरोध किया तो हंगामा प्रारंभ हो गया। डग्गामार जीप चालकों ने अपने वाहनों को बसों के पीछे और आगे खड़ा कर दिया। इसकी सूचना चालक और परिचालकों ने एआरएम को दी। तत्काल एआरएम बीपी अग्रवाल और एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अफसरों को देखकर डग्गामार वाहन चालक फरार हो गए। अधिकारियों ने चालक-परिचालकों को परेशान करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डग्गामार वाहनों की सूची एआरटीओ को सौंपी गई है। इस पर कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें