फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे गूंजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
गुुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्था ने गुरुवाणी कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा में बुधवार को गुरुनानक देव महाराज का 548वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महान कीर्तन दरबार किया गया। रागी जत्थे संत अमरजीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। इस मौके पर उन्होंने गुरुवाणी कर गुरुनानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने दरबार में अरदास लगाई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबा प्रताप सिंह, नारायण सिंह, सुनील ग्रोवर आदि रहे। इस दौरान सरदार सतनाम सिंह, डॉ प्रीत पाल ङ्क्षसह कथूरिया, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र वाधवा, सुभाष साहनी, सरदार प्रतात सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह गंभीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें