फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने तोडा इंद्र का अहंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण ने तोड़ा इंद्र का अहंकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीमद्भागवत कथा करते हुए कथा व्यास धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गिरिराज पर्वत को उठाकर भगवान श्रीकृष्ण इंद्र के अहंकार को तोड़ा। वे कहते हैं कि जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। भगवान किसी का भी अहंकार नहीं चलने देते हैं।
जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में कथा करते हुए उपाध्याय ने कहा कि देवताओं के राजा इंद्र अभिमान में आकर वर्षा करते हैं तो जनता की सुरक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण गिरीराज को उठा लेते हैं। इंद्र के अहंकार को वह चूर कर देते हैं। धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जीवन में जब भी हम अहंकार करते हैं तो हमें नीचा देखना पड़ता है। इंद्र का भी यही हाल हुआ। इंद्र ने भगवान श्रीकृष्ण से माफी मांगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संजीव शर्मा का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सृजन डेनिम ड्रेसेज टेैलेंट शो
मुजफ्फरनगर। एक शाम देश की बेटियों के नाम आयोजित सृजन डेनिम ड्रेसेज टेलेंट शो सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा में ऑडिशन हुआ। चयनित प्रतिभागियों की ग्रोमिंग कोरियोग्राफर एवं ड्रेसर डिजाइनर मोहिद मेदियान, सचिन मल्होत्रा एवं मुस्कान गुप्ता ने कराई। रश्मि गोयल ने हेल्थ एवं लाइफ स्टाइल के बारे में बताया। अरविंद गुप्ता, मनोज शर्मा, सन्नी सिसौदिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें