फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिड़त में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कारों की भिड़त में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

तितावी। गांव लालखेड़ी-धौलरा के निकट राजवाहा रोड पर कारों की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गए।
बाबरी क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर दादरी निवासी 23 वर्षीष मोनू पुत्र वीरेंद्र बाइक पर सवार होकर शहर से घर लौट रहा था। मोनू जब तितावी क्षेत्र में लालुखेड़ी-धौलरा गांव के निकट रजवाहे पर पहुंचा, तो सामने से आ रही फॉरच्युर्नर और एक अन्य कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोनू दोनों के कारों के बीच में फंस गया। बुरी तरह से जख्मी मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कारों को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार कारों के बीच में फंसे मोनू को बाहर निकलवाया। युवक की पहचान होने के बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें