फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में विषैला पानी छोड़ने पर यूनिट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में विषैला पानी छोड़ने पर यूनिट बंद
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने लक्सर स्थित शुगर मिल पर गंगा में विषैला पानी छोड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय की गई कार्रवाई पर शुकताल के साधु-संतों सहित भाजपा नेताओं ने संतोष जताया है।
विज्ञापन

जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा गंगा नदी में विषैला पानी छोड़ने को लेकर हरिद्वार जनपद के लक्सर स्थित शुगर मिल की इकाई को जिम्मेदार मानते हुए राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल इकाई को पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। भाजपा नेता अमित राठी ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था कि विषैला पानी आ जाने से लाखों जीव-जंतु मर गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी शुक्रताल गंगा का दौरा किया था। बालियान के अधिकारियों को जांच कराने के लिए कहा था। शुगर मिल पर हुई कार्रवाई को लेकर स्वामी भजनानंद, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य, जगपाल वैद्य, कृपाल दास महाराज, आचार्य अजय कृष्ण, विष्णुदत्त महाराज, माता राज नन्देश्वरी, साध्वी कांता, बहन कमला देवी, प्रेमशंकर मिश्रा, नमामि गंगे सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल, हरीश राठी उर्फ बब्बू, अनिल प्रमुख, अमित प्रमुख, पंकज महेश्वरी, डॉ महकार सिंह, प्राचार्य इंद्रपाल राणा, गोविन्द शुक्ला, सुधीर प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा, बिट्टू शर्मा, शरद वत्स आदि ने संतोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें