फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम भाईयों के साथ कुकर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मासूम भाइयों के साथ कुकर्म का प्रयास
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम बच्चों के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा कुकर्म का प्रयास किया गया।
महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके दो बच्चे रविवार सुबह जंगल की ओर जा रहे थे। सरकारी स्कूल के पास गांव के दो युवकों ने उन दोनों बच्चों को बदनीयती से एक गन्ने के खेत में खींच लिया। आरोपियों ने बच्चों के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना से दुखी महिला आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची, तो दोनो युवकों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, आरोपी गांव से फरार बताए गए है।
गुंडा एक्ट में निरुद्घ
मीरापुर। पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर भुम्मा निवासी मौहम्मद उमर पुत्र इंतजार तथा मीरापुर के मौहल्ला तहबलपुरा निवासी अशरफ पुत्र सादी उर्फ इरशाद को गुंडाएक्ट में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

हमला कर घायल किया
मीरापुर। गांव रूमालपुरी में शराब पीकर हुए संघर्ष में मवाना निवासी कंवरपाल पुत्र बुंदी निवासी कूड़ी कमालपुर थाना मवाना घायल हो गया। घायल कंवरपाल का कहना है कि दोपहर के समय गांव रूमालपुरी में अपनी रिश्तेदारी मे आया था। इसी दौरान दोनो पक्षों ने शराब पी और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गांव के ही चाल लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

दो का चालान किया
मीरापुर। पुलिस ने शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोपी सिकरेडा निवासी जगमोहन पुत्र राजकुमार का पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप मे चालान किया, जबकि मोहल्ला कमलियान निवासी जाहिद पुत्र अब्बास से 448 रूपये बरामद कर अवैध धंधे में लिप्त होने के आरोप में चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें