फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने मंत्री को परेशानी बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। अखिल भारतीय मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नौमान अली के साथ मदरसा शिक्षकों ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिले के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ सचिवालय में मंत्री से मुलाकात कर मदरसा संघ से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि यू-डायस कोड एक हफ्ते के अंदर एचआरडी चला जाएगा और राज्यांश चार से पांच दिनों के भीतर जिले को भिजवा दिया जाएगा। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक मदरसा नियमावली तैयार हो जाएंगी, तब तक कोई प्रबंधक किसी मदरसा अध्यापक को नहीं निकाल सकता। इस दौरान एमटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम रजा, राष्ट्रीय महासचिव मौहम्मद अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी, महताब अली, अताउर्रहमान और चरथावल मदनी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य नौमान शामिल रहे। विदित हो कि विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 25 दिनों से मदरसा संघ के शिक्षकों का लखनऊ में धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें