फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कालेजों को सीट भरने की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को सीट भरने की चिंता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वविद्यालय द्वारा कराए जा रहे यूजी-पीजी के पंजीकरण ट्रेडिशनल कोर्स को छोड़कर अन्य का बुरा हाल है। सेल्फ फाइनेंस कालेजों को सीट भरने की चिंता सता रही है। छात्र-छात्राओं ने प्रोफेशनल और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में एडमिशन को खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पंजीकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो बीए के बाद बीकॉम कोर्स में अधिक आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 17 जुलाई तक प्रवेश पंजीकरण फार्म भरे जाएंगे। कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही कालेजों में दाखिले की मारामारी मचेगी। शहर में प्रमुख कालेजों में सीट के सापेक्ष कई गुणा पंजीकरण हेा गए हैं। सबसे अधिक छात्र-छात्राओं ने 23934 थोक में पंजीकरण किए हैं। इसके बाद बीकॉम में भी आंकड़ा 10135 तक पहुंच गया है। इसके अलावा बीएससी कोर्स भी ढाई हजार से अधिक आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं। हालांकि यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। एडेड कालेजों में निर्धारित सीट पर एडमिशन होंगे। वहीं, सेल्फ फाइनेंस कालेजों की नैया इस बार भी डूबती दिखाई दे रही है। सेल्फ फाइनेंस पर चलने वाले अधिकांश प्रोफेशनल कोर्स में सीट के सापेक्ष भी पंजीकरण नहीं हो सके हैं। प्रोफेशनल कोर्सों को जिले में छात्र-छात्राओं ने नकार दिया है। बीएससी कंप्यूटर साइंस में अभी तक 10 पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें