फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव, कस्बों में बनाएं 1105 पुलिस मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भावना बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे पुलिस मित्र
विज्ञापन

चरथावल। एसएसपी अनंत देव के निर्देंश पर कस्बे एवं देहातों में सामुदायिक पुलिसिंग एवं सद्भाव कायम करने के लिए का क्षेत्र में 1105 पुलिस मित्र बनाए गए हैं। बुधवार से ग्रामवार चुने गए लोगों को पुलिस ने परिचय पत्र और जिम्मेदारी से संबंधित पत्रक बांटने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने ग्राम स्तर पर पुलिस तंत्र मजबूत करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के लिए एस-सात के नीला पत्रक और एस-10 के लिए लाल पत्रक निर्धारित किया है। थाना क्षेत्र में 51 गांव और नगर पंचायत के 14 वार्डों के लिए सात सात लोगों को एस-सात श्रेेणी में चुना गया है। वहीं, गांव में साफ सुथरी छवि के संभ्रांत 10-10 लोगों को एस-10 में रखा गया है। बीट सिपाहियों ने पूरा होमवर्क करने के बाद पुलिस मित्रों को चयन किया है। तीसरी श्रेणी में सड़क पर पड़ने वाले स्थानों से पुलिस मित्र बनाने का कार्य शुरू किया गया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने सभी चौकियों के दरोगाओं की बैठक लेकर चुने गए लोगों को श्रेणीवार पत्रक के साथ फोटोयुक्त परिचय पत्र वितरित किए। चुने गए लोगों के लिए महकमे ने 13 बिंदुओं पर निगरानी रखने की हिदायत दी है। इनके लिए गांवों में मामूली विवादों को मिल बैठकर निपटाने, सांप्रदायिक और जातिगत विवादों की जानकारी जुटाने असामाजिक तत्वों के बारे में एसएचओ को अवगत कराना प्रमुख है। थाना प्रभारी ने चौकीदारों की बैठक लेकर पुलिस मित्रों के साथ संवाद कायम रखने के लिए कहा। कहा कि चौकीदार पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें