फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया, बच्ची के साथ की थी दरिंदगी

Wed, 31 Aug 2022 08:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नौ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव में छह जून 2018 की शाम को नौ साल की मासूम बच्ची के साथ बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सराय निवासी संदीप ने दुष्कर्म किया था। आरोपी मासूम को बहाने से बाइक पर बैठाकर गन्ने के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पता चलने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने की। मंगलवार को अदालत ने संदीप को दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए 20 साल और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें