एकडेमी मे मंसुरपुर तथा मेरठ की टीम खेलती हुई
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर की टीम ने मेरठ को 28 रन से हराया
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। ब्राइट फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी मंसूरपुर में चल रहे क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में रविवार को मंसूरपुर टीम ने मेरठ टीम को हराया। मंसूरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए मेरठ की टीम 194 रन पर ऑल आउट हो गई। मंसूरपुर की टीम 28 रन से मैच जीत गई। कोच फिरोज सैफी ने बताया कि मंसूरपुर की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रबंधक मोहम्मद नबील और रवि कुमार ने मंसूरपुर के खिलाड़ी स्माइल को 92 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।