फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मतदाताओं के घर पहुंचेेंगे 1982 बीएलओे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आज से जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की शुरुआत होगी। जनपद भर में 1982 बीएलओ छह विधानसभाओं के 21 लाख से अधिक मतदाताओं के घर जाकर जांच करेंगे। चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र के माध्यम से मतदाताओं की जानकारी एकत्र की जाएगी। जिसके माध्यम से मतदाताओं का नया डाटा तैयार होगा।
विज्ञापन

22 साल के बाद जनपद में मतदाताओं का विशुद्ध विवरण तैयार करने के लिए मंगलवार से एसआईआर शुरू होने जा रहा है। इस कार्य में जुटाए गए सभी बीएलओ को आवश्यक सामग्री सोमवार को ही उपलब्ध करा दी गई थी। एसआईआर का आधार 2003 की मतदाता सूची को माना गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि इस अभियान में बीएलओ को गणना प्रपत्र भरवाने के लिए हर घर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। कहीं पर बैठकर यह कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मतदाताओंं को उपलब्ध नहीं कराना पड़ेगा कोई भी दस्तावेज : एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि बीएलओ के डोर टू डोर सर्वे में मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराना होगा। ये डाटा बेस मसौदा मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के लिए है। मसौदा सूची बनने के बाद ईआरओ की ओर से जारी नोटिस के आधार पर ही मतदाता को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र और 13 सहायक विकल्प मान्य किए गए हैं। घर-घर पहुंचकर बीएलओ गणना प्रपत्र भरेंगे। इसकी दो प्रतियां होंगी। बीएलओ अपनी हस्ताक्षरित एक प्रति मतदाता को देंगे, जो अवश्य रूप से प्राप्त कर संभाल कर रखें।
कोई मतदाता यदि सर्वे में गैर हाजिर पाया जाता है तो उसके संबंध में बीएलओ पड़ोसी मतदाता से पूछताछ के आधार पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत्यु या डुप्लीकेट श्रेणी में अपना डाटा बेस तैयार करेंगे। सूची से हटाए गए मतदाताओं के नामों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें