फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में बेहतर करियर बनाएं युवा: सतेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित शूटर सतेंद्र कुमार ने कहा कि शूटिंग युवा शूटिंग में करियर बनाएं। उन्होंने कहा कि अब इस खेलों में युवाओं को बेहतर प्लेटफार्म मिल रहा है। खेल इंडिया संस्था प्रशिक्षण की दिशा में अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को सरकुलर रोड पर खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी का शुभारंभ अर्जुन अवार्ड से सम्मानित शूटर सतेंद्र कुमार, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने किया। कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने कहा कि मुजफ्फरनगर खिलाड़ियों की धरती है। विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ी नाम कमा रहे हैं। आज शुरू हो रही शूटिंग एकेडमी से बेहतर खिलाड़ी तैयार होंगे। इंडिया शूटिंग ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह तोमर, सचिव दीपक तोमर, शाखा निदेशक दीपक बालियान, सनुज बालियान, मनीष अहलावत, रवि शर्मा, गौरव शर्मा आदि ने बताया कि एकेडमी में ख्यातिप्राप्त कोच प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें