फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉगिंग और एंटी लार्वा करा कराएं छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने नगर पालिकाओं के ईओ को दिए निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने सभी ईओ को निर्देश दिए कि नगर पालिकाओं और नगर पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव प्रारंभ करा दें, जिस दिन एंटी लार्वा का छिड़काव हो शाम को फॉगिंग जरूर कराएं ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले।
विज्ञापन

सोमवार को कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निकायों के ईओ व अन्य अधिकारियों की बैठक में डीएम ने मलेरिया की रोकथाम के संबंध में विस्तृृत दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मच्छरों की रोकथाम को स्वास्थ्य एवं नगर पालिकाओं को मिलकर काम करना होगा। नगर निकायों के सभी वार्डों में फॉगिंग कराएं। मलेरिया रोगियों की पहचान एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल एवं ब्लॉक स्तर पर सुदृढ व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में फीवर हेल्प डेस्क एवं मच्छरदानी युक्त वार्ड बनाने को कहा। शुद्घ पेयजल की व्यवस्था एवं हैंडपंप के आसपास स्वच्छता रखने व अनावश्यक जलभराव समाप्त कर ब्लीचिंग का छिड़काव कराने को कहा। बैठक में सीएमओ डा. पीएस मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें