मुजफ्फरनगर। शहर के चरथावल मोड़ पर स्थित श्री शनिधाम मंदिर के 15वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार से हो गई। प्रथम दिवस शनिदेव की शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई शोभायात्रा शाम को शनिधाम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
सुबह श्रीगणेश वंदना के साथ ध्वज का पूजन कराया गया। रामलीला ग्राउंड में ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर शनिदेव की वंदना की गई। मुख्य यजमान अशोक तायल, अशोक गर्ग, राजीव धीमान एवं अन्य ने हवन-पूजन में प्रतिभाग किया। इसके बाद शोभायात्रा नई मंडी के मुख्य बाजार से होती हुई भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड होते हुए चरथावल मोड़ स्थित श्री शनिधाम मंदिर प्रांगण में पहुंची। मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार साधु, देवेंद्र चौहान, सुरेंद्र मित्तल, शिवकुमार, अर्जुन अग्रवाल, प्रबुद्ध भारद्वाज, संदीप मित्तल, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. संजय अग्रवाल, शरद कपूर आदि शामिल रहे।