फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव महापुराण व्यक्ति के उद्घार का सरल साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्राम अजमतगढ़ के शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिव महापुराण का आयोजन किया गया। कथा व्यास संजीव शंकर ने कहा कि कलयुग में शिव महापुराण ही व्यक्ति के उद्धार का सरल साधन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलिकाल में शिव नाम अपने आप में पूर्ण नाम है जिसका स्मरण करने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा व्यास ने कहा कि श्रवण, कीर्तन और मनन तीनों भगवत प्राप्ति के सरल साधन हैं। यह तीनों साधन उपलब्ध न होने की स्थिति में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने उत्तानपाद की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि एक छोटे से आठ ईंटों का शिवालय और पार्थिव शिवलिंग की पूजा से श्रीकृष्ण के गुरु जैसे पद प्राप्त करना भगवान शिव की कृपा से ही संभव हुआ। मौके पर एसएन चौहान, कीर्तिवर्धन, प्रवेंद्र दहिया, नरा प्रधान वीरेंद्र सैनी, दिवाकर सैनी, पंकज दीवान, प्रवेश विमान, ब्रजवीर सैनी, रामकुमार सैनी, केसर धीमान, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें