फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि घोटाले की जांच सार्वजनिक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि घोटाले की जांच सार्वजनिक कराएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से सार्वजनिक भूमि घोटाले की जांच को शीघ्र सार्वजनिक करने तथा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने दोनों से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

आंदोलनकारी विजय सिंह अपने गांव चौसाना जनपद शामली की चार हजार बीघा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर 24 साल से मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं। इसकी जांच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल से विशेष सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश व राजस्व बोर्ड के अधिकारी की समिति कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने तथा जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही भूमाफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें