ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ की शिकायत
मुजफ्फरनगर। ब्लाक पुरकाजी के ग्राम खाईखेड़ी के महिलाओं ने डीएम अजय शंकर पांडेय से शिकायत करते हुए राशन का वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है।
खाईखेड़ी निवासी जगवीरी, संतलेश, सुमन, रोशनी सुनीता, मीनू, मोनिका, सविता आदि ने डीएम से की शिकायत में कहा है कि गांव का राशन डीलर राशन का वितरण नहीं करता है। आरोप है कि नए राशन कार्ड बनवाने के लिए 200 रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया है। महिलाओं ने डीएम से राशन डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।