छात्र से कुकर्म का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी मदरसे के छात्र को अगवा कर 21 फरवरी को एक युवक ने उसे बाइक से देवबंद ले जाने के बाद होटल में उसके साथ कुकर्म किया था। बाद में आरोपी देर रात ढाई बजे पीड़ित छात्र को रेलवे स्टेशन छोड़कर फरार हो गया था। मामले में पीड़ित किशोर के परिजनों ने आरोपी दिलशाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में सोमवार दोपहर बाइक आमने-सामने आने के बाद हुई टशनबाजी में कुछ लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। सरेआम मारपीट की सूचना पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों से मारपीट करने वाले एक युवक को हिरासत में लेते हुए दूसरे पक्ष को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।