फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुई एंटी रोमियो स्क्वॉड की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर शुरू हुई एंटी रोमियो स्क्वॉड की चेकिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम के लिए एसएसपी के आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की चेकिंग फिर से शुरू कर दी गई है। शहर के चारों थानों में नियमित गश्त के लिए चार-पांच सदस्यीय टीमों का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

छात्राओं व महिलाओं से सरेराह होने वाली छेड़छाड़ व बदसलूकी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चुनावी घोषणापत्र में शामिल एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया था। उक्त एंटी रोमियो स्क्वॉड की नियमित गश्त के चलते सूबे के साथ ही जनपद में भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा था। हालांकि कई माह से शहर क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियां ठंडे बस्ते में चली गईं थीं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर शहर क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड को फिर से पुनर्जीवित किया गया है। इसके लिए एसएसपी के आदेश पर शहर के महिला समेत चारों थानों में एंटी रोमियो स्क्वॉड टीमों का गठन कर दिया गया है। इनमें प्रत्येक टीम में थाना स्तर से चार से पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो स्कूल-कॉलेज खुलने व बंद होने के साथ ही परीक्षा आयोजन के समय शहर भर में गश्त पर रहकर मनचलों व शोहदों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा। सोमवार से उक्त एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमें सुबह सात बजे से ही शहर में निकलते हुए शाम तक ड्यूटी पर रहते हुए नियमित गश्त पर रहेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें