फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मंदिर के छात्रों ने निकाला मौन मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलवामा में सैनिकों के शहीद होने की घटना से स्कूली बच्चों में भी आक्रोश है। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के छात्र-छात्राओं ने शहर में मौन मार्च निकाला। एसडी पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में पुलवामा में सेना पर हुए हमले के विरोध में एक आक्रोश सभा हुई। प्रबंधक विजय टंडन ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के गद्दारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कोषाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है। रविंद्र गौड़ ने भी इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया। उधर, एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में आशीर्वाद समारोह के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर अपने देश के लए जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन किया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, उप प्रधनाचार्य शिवकुमार शर्मा, इंचार्ज कुमुद गार्गी, मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें