विश्व शांति और राष्ट्रहित की कामना को किया यज्ञ
मुुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में वसंत पंचमी का त्योहार तथा महाराजा अग्रसेन की शादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। विश्व शांति एवं राष्ट्रहित की कामना करते हुए हवन-यज्ञ किया गया।
रविवार को तुलसी धाम शिव चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने की प्रार्थना की। महासम्मेलन के अध्यक्ष राहुल गोयल तथा महासचिव शिशुकांत गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन व माता माधवी की शादी की वर्षगांठ पर विशेष पूजा की गई। दोनों की प्रतिमा पर तिलक कर पुष्पों की वर्षा की गई। इस अवसर पर प्रसाद भी वितरित किया गया। संगठन मंत्री पवन बंसल ने बताया कि 10 मार्च को देहरादून में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सुरेश कुमार गोयल, अशोक अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, कृष्णगोपाल मित्तल, राजीव गर्ग, राकेश गोयल, श्रवण गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुनील सिंघल, प्रमोद मित्तल, विकास स्वरूप बंसल, पवन बंसल, प्रवीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, कमल गोयल, शलभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।