फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्रियां लेकर बेरोजगार भटक रहे हैं-सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

खतौली। राष्ट्रवादी मोर्चे की बैठक में मोर्चे में शामिल हुए पिछड़ा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सैनी ने कहा कि देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। बेरोजगार डिग्रियां लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जगत कॉलोनी में हुई मोर्चे की बैठक में सैनी ने कहा कि बेरोजगार युवक 100 से लेकर 500 रुपये शुल्क के जमा करके आवेदन करते हैं। बेरोजगारों की दशा पर कोई ध्यान नहीं देता। हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। इसलिए बेरोजगार युवा ठगा जा रहा है। भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव बबलूराम पाल ने कहा कि राष्ट्रवादी मोर्चा सपा-बसपा के गठजोड़ को आगामी लोकसभा चुनाव में करारा झटका देगा। अति पिछड़ा और दलित समाज इनकी चालों को समझ चुका है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में अति पिछड़ों की संख्या सर्वाधिक है। सतीश पाल ने कहा कि भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर सत्ता को हासिल किया है। अब जनता को गांवों में चौपाल लगाकर इनकी धार्मिक व सांप्रदायिकता फैलाने वाली नीतियों का भंडाफोड़ किया जाएगा। बैठक में सुरेश चंद कश्यप, संदीप सैन, संजीव प्रजापति, नीरज सैनी, मदन, हरपाल, सुशील सैनी, रोहित, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें