सब्जी और आलूू की फसल को नुकसान
जानसठ। क्षेत्र में लगातार 16 घंटे से हो रही बारिश ने गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का काम किया। जबकि सब्जी व आलू की फसल के लिए पाले के साथ खेतों में बारिश का पानी भरने के कारण नुकसानदायक साबित हुई। किसान मूलचंद सैनी, राजकुमार, मोहम्मद उस्मान, पूरण सैनी, संदीप कुमार, बिट्टू, पोपिंद्र कुमार आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार पड़ रहा पाला गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रहा था। आलू, मटर, शलजम, मूली व अन्य हरी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा। अब बारिश का पानी इन फसलों में भरने से नुकसानदायक होगा। किसान एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र चौधरी ने कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। इससे गेहूं पैदावार बढ़ेगी। गांव वाजिदपुर निवासी सौरभ काकरान इस बारिश से आलू की फसल के साथ साथ सब्जियों की फसल बर्बाद हो जाएगी।