फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति का पर्व शहर के स्कूलों में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल और जीसी पब्लिक स्कूल में विशेष आयोजन हुआ। बच्चों ने स्कूल में पतंग भी उड़ाई।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है, इसी वजह से इस संक्रांति को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन पतंग उड़ाने का भी बहुत महत्व है। इसलिए विद्यालय में बच्चों ने पतंगबाजी का खूब आनंद उठाया। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ये त्योहार प्रसन्नता तथा समृद्धि का प्रतीक है। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में मकर संक्रांति पर्व पर बच्चों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने मकर संक्रांति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें