फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की लागत से रामपुरी में बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नाले का मामला नगर विकास मंत्री के सामने उठा, तो अफसरों को मोहल्ला रामपुरी की दुर्दशा याद आई। सोमवार सुबह ही अधिकारी सांसद और विधायक के साथ मौके पर पहुंच गए। जल निगम को नाला निर्माण का एस्टीमेट बनाने में लगा दिया गया। पूरे काम पर लगभग 50 लाख का खर्च आएगा। यह राशि राज्यवित्त से दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी लगातार प्रशासनिक और नगरपालिका के अधिकारियों के सामने गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। मामला सांसद डॉ. संजीव बालियान और नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के सामने भी उठाया गया। रविवार को प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने सांसद ने इस प्रकरण को उठाया। उन्होंने डीएम राजीव शर्मा और नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को समस्या का निस्तारण कराने को कहा। सोमवार सुबह ही सांसद और नगर विधायक, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी, सफाई निरीक्षक उमाकांत शुक्ला के साथ रामपुरी पहुंचे। जल निगम के अधिशासी अधिकारी राजीव त्यागी को भी बुला लिया गया। मौका मुआयना करने के बाद तय हुआ कि नाला बनाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जा सकती है। नाले पर लगभग 50 लाख का खर्च आना है। नगर पालिका की खर्च सीमा केवल 25 लाख है। इसलिए राज्यवित्त से नाला निर्माण के लिए बजट लिया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट एवं पालिका के ईओ अतुल कुमार ने बताया कि जल निगम को एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया है। एस्टीमेट के आधार पर बजट का बंदोबस्त किया जाएगा।

किया था भाजपा नेताओं के बहिष्कार का ऐलान
मुजफ्फरनगर। रामपुरीवासियों का दर्द लंबे समय से कोई नहीं सुन रहा था। करीब एक माह पूर्व उन्होंने त्रस्त होकर मोहल्ले में भाजपा नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगा दिए थे और चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें