मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने गांव मुकंदपुर में देवबंद ब्रांच डाउन पटरी मार्ग का शिलान्यास किया। सांसद ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से हैदरनगर, जलालपुर, मुकंदपुर, ढिढावली, कुटबा, धौलरा, कुटबी एवं शाहपुर को सीधा लाभ होगा। यह मार्ग तीन मीटर चौड़ा बना हुआ है। इस वर्ष राज्य योजना के अंतर्गत चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में स्वीकृत हुआ है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 12 करोड़ की लागत आएगी। मार्ग की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी जो हॉट मिक्स से बनेगा। जून 2019 तक इस मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर चरथावल विधायक विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक आदि भी उपस्थित रहे।