फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के निरीक्षण में गंदगी से डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के निरीक्षण में गंदगी से डीएम नाराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने सुबह दस बजे सदर तहसील का निरीक्षण किया। तहसील के कार्यालयों में सफाई नहीं देख डीएम नाराज हुए। उन्होंने स्वच्छता के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि तहसील में फरियादियों के काम को जल्द से जल्द प्राथमिकता देकर निराकरण करें। आम जनता को तहसील के चक्कर काटने के लिए मजबूर न किया जाए। उन्होंने तहसील में महत्वपूर्ण दस्तावेज व अभिलेखागार में अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। कार्यालयों में रखे गये रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। अनावश्यक रखे रिकॉर्ड को अन्यत्र सुरक्षित रखवाने को कहा। कार्यालय में अलमारियों कुर्सी, मेज दरवाजे, पंखे और वेंटिलेटर पर से धूल व गंदगी साफ कराने के लिए कहा। डीएम ने गंदगी पर नाराजगी जताई। अभिलेखागार में रखे मतदाता लिस्ट को ध्यानपूर्वक देखा और उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि विधानसभा की वोटर लिस्ट का अवलोकन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम कुमार धर्मेंद्र, सदर तहसीलदार अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस ने पकड़ी शराब
पुरकाजी। आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने मिनी ट्रक में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ ली, जबकि शराब माफिया जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुरकाजी थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात गांव फलौदा के निकट चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया। भाग रहे ट्रक को पीछा कर बाईपास से बरामद कर लिया गया, जबकि उसका चालक व एक अन्य जंगल के रास्ते फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमरदीप व आबकारी इंस्पेक्टर हैंकी सिंह ने बताया कि बरामद मिनी ट्रक से लाखों कीमत की 154 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें