फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश के विभाजन से ही तरक्की संभव-अजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भूड़ में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश को विभाजन कर पश्चिमांचल को एक अलग राज्य बनाने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विभाजन से ही उत्तर प्रदेश की तरक्की संभव है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के अलग होने के बाद भी उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से इतना बड़ा है कि अगर इसे देश के रुप में परिभाषित करें तो यह दुनिया का पांचवां (चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया) देश बनता है। देश के कुल 33 प्रांतों और केंद्र शासित राज्यों के प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यह राज्य 31वें स्थान पर आता है। हमारे देश की औसत प्रति व्यक्ति आय 1.12 लाख रुपये है। इस प्रकार हरियाणा 1.80 लाख, महाराष्ट्र 1.34 लाख और सूखाग्रस्त राजस्थान 1.01 लाख की प्रति व्यक्ति आय हमसे बहुत ज्यादा है। यह प्रदेश आर्थिक कुचक्र में फंसा हुआ है। इन सभी का समाधान केवल इस प्रदेश की चार प्रांतों में बांट कर ही किया जा सकता है, ताकि सुशासन सुनिश्चित करके निवेश बढ़ाया जा सके और रोजगार के अवसर बढ़ सके। इसलिए उत्तर प्रदेश को विभाजन कर पश्चिमांचल को एक अलग राज्य बनाया जाएं। उत्तर प्रदेश के विभाजन से ही तरक्की संभव है। राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव हाजी वरीस मोहम्मद, उत्तर प्रदेश सचिव लोकेंद्र चौधरी, शामली अध्यक्ष संजीव चिकारा, संरक्षक जगबीर सांगवान, शबाब हैदर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, केंद्रीय सदस्य राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दोस मोहम्मद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें