डीएवी टीम ने जीती हैंडबॉल चैंपियनशिप
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के मैदान पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज बुलंदशहर की टीमें महिला और पुरुष दोनो प्रतियोगिता में विजेता बनी। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, द्वितीय स्थान एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एवं तृतीय स्थान एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, द्वितीय स्थान एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, तृतीय स्थान सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना मेरठ ने प्राप्त किया।
टूर्नामेंट में चौदह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, मेरठ कॉलेज मेरठ, डीएन कॉलेज मेरठ, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना मेरठ, जैन गर्ल्स डिग्री कालेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लीग मैचों में पुरुष वर्ग में प्रथम मैच डीएवी कॉलेज बुलंदशहर और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 13-10 से जीता। द्वितीय मैच एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ। जिसे एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने 23-11 से जीता। तृतीय मैच एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स एवं डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के मध्य हुआ। डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 15-11 से जीता। चतुर्थ मैच एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद व डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 13-10 से जीता। पांचवां मैच एनआरईसी कॉलेज खुर्जा व डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने वाकओवर से जीता। छठा मैच डीएवी कॉलेज बुलंदशहर और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 25-15 से जीता। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, द्वितीय स्थान एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, तृतीय स्थान एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के लीग मैचों में गर्ल्स का प्रथम मैच सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना, मेरठ व एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ। जिसमें एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम 06-05 से विजयी रही। द्वितीय जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर व डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 08-02 से जीत लिया। तृतीय मैच सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना मेरठ व जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में हुआ। जिसे सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना मेरठ ने 06-00 से जीता। चतुर्थ मैच एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद व डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 04-01 से जीता। पांचवां मैच एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद व सेंट जोसेफ के मध्य हुआ। जिसे एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने 05-01 से जीता। छठा मैच डीएवी कॉलेज बुलंदशहर और सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना के मध्य हुआ। जिसे डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने 05-01 से जीता। महिला वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, द्वितीय स्थान एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद व तृतीय स्थान सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना ने प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल जी ने कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे युवाओं में जोश बना रहता है। क्योंकि स्वस्थ मन से स्वस्थ शरीर होता है। कॉलेज सचिव नीरज कुमार ने विचार रखे। प्रतियजोगिता का संचालन डॉ. रावि जैन, अंकित धामा एवं सौरभ शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में डॉ. दीपक मलिक, डॉ. नावेद अख्तर, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. मोहिनी पवार, डॉ. दीपक गर्ग, देवेश गुप्ता, मोनिका, पूनम, सुकीर्ति, भावना, एकता, सोनम, सपना, लवि चौधरी, मासूमा, भूवन अरोरा, शिया, स्वाति, काजल, प्रीति, विंशु, विपाशा, कुशलवीर, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।