सुदामा-कृष्ण मित्रता के प्रसंग ने किया भाव विभोर
मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में जन्माष्टमी पर्व पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति के साथ श्री कृष्ण की बाल और रासलीलाओं का मंचन किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर वाहवाही पाई।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने कृष्ण-सुदामा के जीवन प्रसंग को गीत नाटिका से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने फूलों की होली संग रासलीला की प्रस्तुति से दिल जीता। संस्था निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन भारतीय संस्कृति की समृद्धि का भव्य स्वरूप है। अच्छे कर्म जीवन को महान बनाते हैं। संचालन अनुराधा शर्मा ने किया। उधर, केशव पूरी स्थित सनबीम स्कूल में बच्चों ने बाल, गोपाल, श्री कृष्ण का रूप धारण कर जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। सुदामा-कृष्ण की मित्रता के प्रसंग ने सबको भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने बाल गोपाल के जीवन झाँकियां प्रस्तुत की। संस्थापक राजीव कुमार ने जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया है। मनीषा, प्रियंका, शिवानी, गोल्डी, शुभी, अंजली, नैना, मेधना का सहयोग रहा।