परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाया
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता भारत विकास परिषद ने आयोजित की। प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में इंचार्ज गीता मित्तल, यामिनी साराभाई, ऋतु सैनी, जसबीर कौर का सहयोग रहा। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल साकेत में भारत विकास परिषद विराट ने भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में भारत की संस्कृति से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।