फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी की नौकरी वाल्मीकि समाज को ही मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मी की नौकरी वाल्मीकि समाज को ही मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के संगठन दलित सेना के बैनर के नीचे सैकड़ों महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि सफाई कर्मी की नौकरी केवल वाल्मीकि समाज के लोगों को ही दी जाए। मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में दलित सेना ने कहा कि ग्रामीण अंचल में जो दूसरी जातियों के सफाईकर्मी कार्य कर रहे हैं, उनमें से अधिकतम ने वाल्मीकि समाज के युवकों को ही चार-पांच हजार रुपये महीना पर रख रखा है। यह समाज का सबसे बड़ा शोषण है। यह व्यवस्था बंद होनी चाहिए। सफाई कर्मी की नौकरी के लिए वाल्मीकि समाज का कोटा तय किया जाए। वाल्मीकि समाज के लोग यदि दुकान आदि करते हैं, तो लोग उनकी दुकान से सामान नहीं खरीदते हैं। मांग पत्र में यह भी कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी उपेक्षा और आर्थिक बदहाली का शिकार वाल्मीकि समाज है। समाज के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर पश्चिम के प्रभारी राज कटारिया, मंडल अध्यक्ष काजल कटारिया, जिला प्रभारी मोहनलाल, रीता, सीमा, सावित्री, पिंकी, दीक्षा, पारुल, सरला, शकुंतला, साक्षी, मोनिका, मिनाक्षी, पूनम, रामकली ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें