मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने समायोजन में शिक्षा मित्रों को भी मौका दे दिया है। वर्तमान में जहां तैनाती है और जहां पर नियुक्ति हुई थी दोनो में से एक का चयन कर सकते हैं। महिला शिक्षा मित्र अपनी ससुराल की गांव के स्कूल में भी समायोजन करा सकती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 19 जुलाई 2018 को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार शिक्षा मित्रों को उनकी मूल तैनाती के स्थान पर तैनात किया जाना है। शिक्षा मित्रों को यह विकल्प भी दिया गया है कि वह अपने वर्तमान तैनाती वाले स्थल पर भी रह सकते हैं। मूल विद्यालय में जाना चाहेंगे तो वहां तैनात कर दिया जायेगा। इसके अलावा महिला शिक्षा मित्रों को तीसरा विकल्प भी दिया गया है। वह मूल तैनाती, वर्तमान तैनाती के साथ अपनी ससुराल जहां पति का घर है, उस स्थान पर भी तैनाती पा सकती हैं। शिक्षा मित्र 30 जुलाई तक अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन करेंगे। विलंब की जिम्मेदारी शिक्षा मित्र की होगी।