समर कैंप में बच्चों ने बिखेेरे संस्कृति के रंग
मुजफ्फरनगर। चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने योगा, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण लिया। वक्ताओं ने कहा कि रचनात्मक कार्यों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।
फ्रेंडस कॉलोनी में संस्था के समर कैंप के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने मॉ सरस्वती की वंदना की। सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विविध रूप दिखाए गए। अतिथि संजय गुप्ता ने कहा कि अभिभावक बच्चों को हर क्षेत्र में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करें। प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने कहा कि सर्वांगीण विकास से ही विद्यार्थी का जीवन निखरता है। प्रबंधक बिशंबर पांचाल ने कहा कि बच्चों में कौशल और प्रतिभा छिपी है। सुभाष साहनी, किरण सिंह, यूसुफ ने विचार व्यक्त किए। नीरज रूहेला, जितेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, अनुज वर्मा, आदित्य पांचाल अविष्का त्यागी, शालिनी, तुबा, तनिष्का गुप्ता, पलक त्यागी आदि मौजूद रहे।
आरती को सीएम ने किया सम्मानित
चरथावल। दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी की छात्रा आरती को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावी सम्मान प्रदान किया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में आरती पुत्री प्रवीण कुमार ने जिले में छठा स्थान हासिल किया था। प्रधानाचार्य धर्मपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रा को 21 हजार का चेक, मेडल, टेबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।