बीएसए दिनेश यादव ने लिया चार्ज
मुजफ्फरनगर। बीएसए दिनेश यादव ने शुक्रवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। सरकुलर रोड स्थित बीएसए कार्यालय पर कर्मचारियों और शिक्षक नेताओं ने उनका सम्मान किया। पूर्व बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव को विदाई दी गई।
जिले के नए बीएसए दिनेश यादव ने कहा कि शासन की नीतियों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। शिक्षक हित और शिक्षा का प्रसार प्राथमिकता होगी। बेसिक निदेशालय लखनऊ स्थानांतरित किए निवर्तमान बीएसए चंद्रकेश सिंह ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में जिले की उन्नति हुई है। शिक्षक अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाए। संजीव बालियान, राजेंद्र सिंह, बालेंद्र कुमार, कंवरपाल बालियान, अनुज गोयल, अवनीश राठी, राजीव चौहान, योगेश कुमार, पंकज गुप्ता, यादवेंद्र सिंघल, कुलदीप जैन, गोपाल सिंह, अलका रंजन, हरिराज, अरशद अली, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन इंदूभूषण शर्मा ने किया।