फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल के व्यवहार से आहत दम्पति ने दी थाने पर आत्म हत्या करने की धमकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल को खरी खोटी सुनाई
विज्ञापन

पुरकाजी। थाने पर फरियाद लेकर आए एक दंपति ने कोतवाल द्वारा की गई बदसलूकी से आहत होकर थाने पर ही आत्महत्या करने की धमकी देकर कोतवाल को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस पर कोतवाल बगले झांकते नजर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी निवासी मजदूर मदनपाल व उसकी पत्नी सविता और पुत्र यशवीर के पुरकाजी स्टेट बैंक में तीन खाते हैं, जिनमें से करीब तीन माह पूर्व किसी ने 17500 रुपये निकाल लिए थे, पीडित तभी से ही बैंक व थाने के चक्कर काट रहा है, मगर उसका पैसा वापस नहीं मिल पाया है। शनिवार को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और कोतवाल विजय सिंह को मामले की जानकारी देकर अपना पैसा वापस दिलाने की फरियाद की। आरोप है कि कोतवाल ने उसकी फरियाद ना सुनकर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि कोतवाल ने दंपति के साथ इस कदर बदसलूकी की आहत दंपति ने थाने पर ही आत्महत्या करने की धमकी देते हुए कोतवाल को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। कोतवाल ने दंपति को शांत कर बैंक खुलने पर बैंक मैनेजर से मिलकर मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें