फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में ढोल से प्रदर्शन करने पर एडीएम भडक़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जनकल्याण योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज महिलाओं ने सहयोग स्वयं सेवी संस्था के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में ढोल लेकर प्रदर्शन करने को लेकर एडीएम भड़क उठे। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष को जेल भेजने की धमकी दी। जिसको लेकर अध्यक्ष और एडीएम के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में एडीएम ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सहयोग स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष कुलदीप तोमर के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं व महिलाएं तहसील में ढोल लेकर पहुंचे। महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में ढोल लेकर प्रदर्शन करने पर एडीएम सियाराम मौर्य भड़क गए। एडीएम ने कुलदीप तोमर पर महिलाओं को भड़काने और सरकार को बदनाम करने को लेकर जेल भेजने की चेतावनी दी। जिसको लेकर कुलदीप तोमर की एडीएम के साथ नोकझोंक हो गई थी। महिलाओं ने भी हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के बाद एडीएम ने ज्ञापन ले लिया। इसके बाद महिलाएं तहसील में ही धरना देकर बैठ गईं। ज्ञापन में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन दिलवाने के साथ साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई है। उधर, महिलाएं संपूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति तक धरने पर बैठी रहीं। मौके पर कुलदीप तोमर, विनोद, आकाश, मनीष चौधरी, अजेन्द्र कुमार, बीरो, पाकिजा, चंद्रकला, नूरजहां, मोबिना, कुंती, प्रेमवती आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें