मुजफ्फरनगर। मदर इंडिया शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल अलमासपुर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में बच्चों को तंबाकू खाने के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। मैट्रिक्स सोसाइटी फोर सोशल सर्विस दिल्ली के सहयोग से तंबाकू से बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बैनर, पोस्टर के द्वारा तंबाकू जीवन के लिए जहर की जागरूकता जगाई गई। प्रधानाचार्या सविता पुंडीर ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जन्म लेती है। कृष्ण किशोर शाही, मनोज पांचाल, नेहा मलिक, अकरम अंसारी आदि ने विचार रखे। प्रदीप पुंडीर, वीरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, प्रिया सैनी, राहुल आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने साझा किया शिक्षा ज्ञान
मुजफ्फरनगर। न्यू होराइजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कवाल गांव में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शिक्षा की जानकारियों साझा की। जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य उवेश सिद्दीकी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, मिड-डे मिल जैसी योजनाओं से अवगत कराया। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को उपहार भेंट किए गए। प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्या अलका तोमर ने आभार जताया।