चित्रकला के माध्यम से बच्चों को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में रोड सेफ्टी अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। बच्चों ने क्लास एक्टिविटी में भाग लेकर रोड सेफ्टी के महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रकला के माध्यम से प्रकाश डालते हुए सुंदर वॉल मैग्जिन तैयार की। भिन्न-भिन्न चित्रों के सहारे सड़कों पर सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।
असेंबली में कक्षा-12 साइंस बी के छात्र आर्यन शर्मा ने इंग्लिश और कक्षा 12 साइंस बी की छात्रा आंचल त्यागी ने हिंदी में अपने विचार प्रस्तुत कर यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या जीबी पांडे ने कहा कि हमें सड़कों पर सफर करने के दौरान यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस समय देशभर में 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सड़कों पर सुरक्षित सफर के लिए जागरूक करने के लिए हम सभी का सहयोग जरूरी है। छात्र-छात्राओं से दोपहिया वाहनों का प्रयोग करते समय हेलमेट अवश्य लगाने चाहिए। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में हम सब नियमों के पालन की आदत डालें। इस वर्ष की थीम सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा रखी गई है। बच्चे अपने अभिभावकों पर नियमों के पालन के लिए दबाव बनाए। स्कूल में बच्चों को चित्रकला के माध्यम से सड़क हादसों को दर्शाया और बताया कि हम किस प्रकार सुरक्षित जीवन जी सकते हैं।